Russia-Ukraine Truce: ईस्टर युद्धविराम आगे नहीं बढ़ाएगा रूस; जेलेंस्की बोले- सीजफायर का दिखावा कर रहे पुतिन

Russia-Ukraine Truce: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर यूक्रेन में लागू संघर्षविराम को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर युद्धविराम का दिखावा करने और हमले जारी रखने का आरोप लगाया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ईस्टर के मौके पर लागू संघर्षविराम (सीजफायर) को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है। रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। 

इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस पर ईस्टर पर युद्धविराम का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने ईस्टर पर संघर्षविराम की घोषणा जरूर की है, लेकिन हमले करने बंद नहीं किए हैं। 

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, रूसी सेना ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह युद्धविराम का पालन कर रही है, लेकिन वे अब भी यूक्रेन में कुछ जगहों पर हमला कर रही हैऔर नुकसान पहुंचा रही है। जेलेंस्की ने कहा,यूक्रेन की सेना ने रविवार सुबह तक 59 बार रूसी गोलाबारी और 5 जमीनी हमले किए हैं। इसके अलावा कई ड्रोन हमले भी हुए।   

रूस की मंशा दिखावटी प्रचार की, युद्ध रोकने की नहीं: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा, भारी हथियारों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा, डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी सेना की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में कुछ यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस हमले के जिम्मेदार रूसी सैनिकों को जवाब मिलेगा। उन्होंने लिखा,पुतिन या तो अपनी सेना पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे या फिर रूस की मंशा सिर्फ एक दिखावटी प्रचार करने की है, न कि युद्ध रोकने की। जेलेंस्की ने दोहराया कि यूक्रेन ने युद्धविराम को 30 दिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया है, लेकिन रूस की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।  

यूक्रेनी सेना ने ही किए डोनेत्स्क क्षेत्र में हमले: रूसी रक्षा मंत्रालय
दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने ही डोनेत्स्क क्षेत्र में रात में हमले किए और 48 ड्रोन रूसी सीमा में भेजे। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने संघर्षविराम का पूरा पालन किया, लेकिन यूक्रेनी हमलों से नागरिकों की मौत और घायल होने की खबरें हैं। खेरसान क्षेत्र में रूस समर्थित प्रशासन ने भी यूक्रेनी हमले की जानकारी दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार रात मॉस्को के चर्च में ईस्टर प्रार्थना में हिस्सा लिया।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

लाइफस्टाइल डेस्क – आजकल कम उम्र में चश्मा लगना आम होता जा रहा है। बच्चे, युवा और यहां तक कि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स भी आंखों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं – बढ़ता स्क्रीन टाइम, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी और पर्याप्त नींद न मिलना। ऐसे में...

read more

0 Comments

0 Comments