SRH vs MI: 9 साल बाद रोहित ने किया कमाल, सरपट दौड़ी मुंबई लोकल; प्वाइंट्स टेबल में कर दिया बड़ा उलटफेर

by | Apr 24, 2025 | Uncategorized

आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हराया। खराब शुरुआत के बाद यह मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए थे मुंबई ने तीन विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा की उम्दा अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। हैदराबाद ने मुंबई को 144 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे मुंबई ने 16 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। 13 रन के स्कोर पर रयान रिकल्टन 11 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। विल जैक्स भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 22 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, रोहित शर्मा के साथ 46 गेंद पर 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद पर 52 रन जोड़े। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

9 साल बाद रोहित ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद हैदराबाद के भी खिलाफ हाफ सेंचुरी पूरी की। 9 साल बाद रोहित शर्मा ने आईपीएल में बैक-टू-बैक हाफ सेंचुरी जड़ी। साल 2016 में आखिरी बार रोहित शर्मा ने ऐसा कमाल किया था। रोहित शर्मा 46 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए।

क्लासेन का दिखा क्लास

इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हराने के बाद अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की नैया डूबती दिखाई दी। टीम के लिए साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 71 रन की शानदार पारी खेली। 4.1 ओवर में 13 रन पर चार विकेट गंवा चुकी सनराइजर्स के लिए हेनरिक क्लासेन सहारा बने और इंपैक्ट सब के रूप मे उतरे अभिनव मनोहर (43) के साथ छठे विकेट के लिए 99 रन महत्वपूर्ण साझेदारी कर हैदराबाद 143 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

हैदराबाद का टॉप ऑर्डर हुआ धराशाई

पावरप्ले में ही ट्रेविस हेड (00), ईशान किशन (01), अभिषेक शर्मा (08) और नीतीश कुमार रेड्डी (02) केवल 13 रन के स्कोर पर सिर झुकाए पवेलियन लौट गए। 12 साल में यह पहली बार है, जब हैदराबाद ने 20 रन के भीतर चार विकेट गंवाए हैं। इससे पहले उसने 2013 में दो बार 20 रन के भीतर चार विकेट गंवाए थे। ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट चटकाए तो दीपक चाहर को दो विकेट मिला। 

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

लाइफस्टाइल डेस्क – आजकल कम उम्र में चश्मा लगना आम होता जा रहा है। बच्चे, युवा और यहां तक कि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स भी आंखों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं – बढ़ता स्क्रीन टाइम, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी और पर्याप्त नींद न मिलना। ऐसे में...

read more

0 Comments

0 Comments