Russia-Ukraine War: ट्रंप बोले- यूक्रेन में युद्ध समाप्ति ‘बड़ी रियायत’, रूस ने पूरे देश पर कब्जा नहीं किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूप से रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रूस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए काफी बड़ी रियायत दी है। हालांकि यूरोप और यूक्रेन के नेताओं ने ट्रंप के इस बयान को गलत ठहराया है।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका लगातार प्रयास कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए काफी बड़ी रियायत दी है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस चाहता तो यूक्रेन पर पूरा कब्जा कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 

ट्रंप ने रूस से किया हमले रोकने का आह्वान 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने का आह्वान किया। कारण है कि ट्रंप यूक्रेन की राजधानी कीव पर शांति समझौते के बीच हुए घातक हमले को लेकर खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कीव पर रूसी हमलों से बिल्कुल भी खुशी नहीं है। ये हमले जरूरी नहीं थे और बहुत ही गलत समय पर हुए।\

ट्रंप ने कहा कि व्लादिमीर, रुकें! हर हफ्ते 5000 सैनिक मारे जा रहे हैं। चलिए अब शांति समझौता करते हैं। बता दें कि रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से करीब एक घंटे तक हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हुए। यह पिछले जुलाई के बाद का सबसे बड़ा हमला था।

ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की बात पर दिया जोर
ट्रंप लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि युद्ध अब खत्म होना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर यह आरोप लगाया कि वह क्रीमिया को रूस को सौंपने से इनकार कर शांति समझौते में बाधा डाल रहे हैं। क्रीमिया पर रूस ने 2014 में अवैध कब्जा किया था। ट्रंप का मानना है कि रूस अब और युद्ध नहीं चाहता, जबकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को शांति की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए।

ट्रंप के बयान पर यूक्रेन और यूरोप का रुख
इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन अगर यूक्रेन के बाकी हिस्सों को कब्जे में लेना बंद कर दें, तो यह बहुत बड़ी रियायत होगी। हालांकि यूरोप और यूक्रेन के नेताओं ने ट्रंप के इस बयान को गलत ठहराया है। उनका कहना है कि रूस अगर हमला रोकता है तो वह कोई रियायत नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत है। गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहले भी कह चुके हैं कि वे रूस को कब्जे में लिए गए क्षेत्र नहीं सौंपेंगे और यह उनके लिए एक लाल रेखा है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

MP में जातीय जनगणना को लेकर गरमाई सियासत, वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना – कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

MP में जातीय जनगणना को लेकर गरमाई सियासत, वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना – कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है और इस बार केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित जातीय जनगणना की घोषणा इसके केंद्र में है। एक ओर जहां इस मुद्दे को लेकर देशभर में राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, वहीं एमपी में भी इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा...

read more

0 Comments

0 Comments