Karan Veer Mehra: ‘ क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे’? कविता सुनाने पर हुई ट्रोलिंग के बाद बोले करण वीर

Karan Veer Mehra On Trolling: पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करण वीर मेहरा ने एक कविता सुनाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। करण ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना पर देशभर में उबाल है। फिल्मी सितारों ने भी इस पर अपना गुस्सा जताया। इस बीच कुछ सितारों ने शांति बनाए रखने की बात की। इस घटना के बाद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करण वीर मेहरा ने एक कविता सुनाई थी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। करीब तीन दिन बाद अब करण वीर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।Karan Veer Mehra: ‘ क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे’? कविता सुनाने पर हुई ट्रोलिंग के बाद बोले करण वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 27 Apr 2025 05:37 PM IST

सार

40944 Followersमनोरंजन

Karan Veer Mehra On Trolling: पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करण वीर मेहरा ने एक कविता सुनाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। करण ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना पर देशभर में उबाल है। फिल्मी सितारों ने भी इस पर अपना गुस्सा जताया। इस बीच कुछ सितारों ने शांति बनाए रखने की बात की। इस घटना के बाद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करण वीर मेहरा ने एक कविता सुनाई थी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। करीब तीन दिन बाद अब करण वीर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

ट्रोल करने वालों से पूछा यह सवाल
करणवीर मेहरा ने एकजुट रहने का संदेश देने वाली कविता सुनाई थी। मगर, कुछ लोगों को यह कविता पसंद नहीं आई। मूल रूप से यह कविता आशुतोष राणा ने लिखी है और करणवीर ने इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पर करण वीर को जमकर ट्रोल किया गया था। करण वीर ने अब एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर बात की है और ट्रोल करने वालों से पूछा है कि क्या आप नफरत की चेन को तोड़ना चाहेंग?

करण वीर ने कविता पर दी सफाई
करण वीर मेहरा ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर ) से पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा नहीं कर देगी, आखिरी शख्स के पास तब भी एक आंख होगी और हम सभी जानते हैं कि वह आखिरी व्यक्ति कौन हो सकता है? लेकिन असली सवाल यह है कि क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? कविता का यही मतलब था’। 

सुनील शेट्टी की बात दोहराई
साझा किए गए पोस्ट में करण वीर ने आगे लिखा है, ‘पहलगाम हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हम डरे हुए नहीं हैं। हम भयभीत नहीं हैं’। आखिर में करण वीर ने सुनील शेट्टी की बात को कोट करते हुए लिखा है, ‘अगली छुट्टी कश्मीर में’। आतंकी हमले की दुखद घटना के बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद को करारा जवाब देने की अपील की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कश्मीर को डर की नहीं, बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है। हमें एक नागरिक के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हमें यह तय करना है कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ और सिर्फ कश्मीर में होंगी। हमें आतंकियों को दिखाना है कि हम डरते नहीं हैं’।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

लाइफस्टाइल डेस्क – आजकल कम उम्र में चश्मा लगना आम होता जा रहा है। बच्चे, युवा और यहां तक कि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स भी आंखों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं – बढ़ता स्क्रीन टाइम, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी और पर्याप्त नींद न मिलना। ऐसे में...

read more

0 Comments

0 Comments