Bhopal Rape Case: ‘फरहान व अली ने किया था सामूहिक दुष्कर्म’, पांचवीं पीड़िता ने सामने आकर बताई खौफनाक सच्चाई

भोपाल के टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवकों का गिरोह छात्राओं को फंसाकर शोषण करता था। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में और खुलासे की संभावना है। मामला इंदौर तक फैला है।

 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू छात्राओं को निशाना बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले मुस्लिम युवकों के गिरोह का भयावह चेहरा सामने आया है। मंगलवार को एक और सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता पुलिस के सामने आई, जिसने टीआईटी कॉलेज की अपनी सहपाठी के साथ हुई हैवानियत की दिल दहलाने वाली कहानी बयान की।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से बरामद वीडियो के आधार पर पीड़िता तक पहुंचकर यह खुलासा किया। अब तक इस गिरोह की शिकार पांच लड़कियां सामने आ चुकी हैं, जबकि छह अन्य के शिकार होने की आशंका है।

की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) इंदौर तक साक्ष्य जुटाने पहुंचा।

सामूहिक दुष्कर्म का वीभत्स मामला

  • भोपाल के टीआईटी कॉलेज की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपित फरहान उसका सहपाठी था। उसने दोस्ती का झांसा देकर उसे अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के एक मकान पर बुलाया। वहां फरहान के साथ उसका दोस्त अली भी मौजूद था। दोनों ने मिलकर छात्रा के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • पीड़िता की गुहार के बावजूद दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। इस हैवानियत का वीडियो भी बनाया। इसी वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाता रहा। डर के साये में जी रही छात्रा तब सामने आई, जब पुलिस ने फरहान और अली की गिरफ्तारी के बाद उनके मोबाइल से यह वीडियो बरामद किया।
  • महिला पुलिस अधिकारियों की काउंसलिंग के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे अशोका गार्डन थाने में स्थानांतरित किया गया।

इंदौर तक पहुंची जांच

  • इस गिरोह की दरिंदगी के सुबूत जुटाने के लिए भोपाल पुलिस की एसआईटी, एसीपी रजनीश कश्यप की अगुवाई में इंदौर पहुंची। एक पीड़िता ने अपनी शिकायत में इंदौर के एक मकान में दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
  • एसआईटी ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र में छात्रा के कमरे की तलाशी ली और घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठे किए। देर रात टीम भोपाल लौट आई। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क भोपाल से इंदौर तक फैला हुआ है, और जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

नाबालिग पीड़िता ने खोले राज

  • बैरागढ़ और श्यामला हिल्स थानों में दर्ज दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामलों में बुधवार को एक और नाबालिग पीड़िता सामने आई। अरेरा हिल्स की इस पीड़िता ने आरोपी जावेद और जोया पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि जावेद और जोया उसे दोस्ती और पैसे का लालच देकर बुलाते थे। ब्लैकमेल कर अन्य मुस्लिम युवकों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे।
  • पीड़िता ने जावेद के अलावा अन्य आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए। पुलिस अब इन नामों की जांच कर रही है। काउंसलिंग के जरिए अन्य संभावित पीड़िताओं तक पहुंचने की कोशिश में है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

  • पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों फरहान, साहिल, अली और साद को गिरफ्तार किया है। फरहान और साहिल बागसेवनिया थाने की रिमांड में हैं, जबकि अली से अशोका गार्डन थाने में पूछताछ हो रही है। साद को जेल भेज दिया गया है।
  • पुलिस ने टीआईटी कॉलेज के पास सील किए गए एक रेस्टोरेंट पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी किया, जहां आरोपियों से घटनाओं के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस को फरहान के मोबाइल से 10-12 अन्य युवतियों के वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच साइबर फॉरेंसिक टीम कर रही है।

आगे की चुनौती

  • पुलिस का अनुमान है कि काउंसलिंग के दौरान और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। इस गिरोह के तार भोपाल से लेकर पन्ना, इंदौर, कोलकाता और बिहार तक जुड़े होने की आशंका है।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षण संस्थानों में अपराध रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस इस संगठित गिरोह के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, क्या अर्चना पूरन सिंह को किया गया रिप्लेस?

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, क्या अर्चना पूरन सिंह को किया गया रिप्लेस?

एंटरटेनमेंट डेस्क – कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है नवजोत सिंह सिद्धू की लंबे समय बाद मंच पर वापसी। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहे इस शो के आगामी एपिसोड में सिद्धू नजर आने वाले हैं, और उनके साथ दिखाई...

read more

0 Comments

0 Comments