टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह विराट पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से ली आध्यात्मिक शिक्षा

वृंदावन (उत्तर प्रदेश): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद मंगलवार सुबह वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं दोनों ने आश्रम में लगभग 2 घंटे 20 मिनट बिताए और आध्यात्मिक चर्चा की कोहली दंपत्ति सुबह करीब 7:20 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे और सीधे महाराज के दर्शन के लिए गए वहाँ उन्होंने प्रेमानन्द बाबा को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद महाराज ने दोनों से पूछा, प्रसन्न हो विराट ने हल्की मुस्कान के साथ उत्तर दिया, हाँ |

अनुष्का शर्मा ने महाराज से किया प्रश्न

अनुष्का ने पूछा, क्या केवल नाम जप से जीवन में सबकुछ प्राप्त किया जा सकता है महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि यदि मन से ‘राधा’ का नाम जप किया जाए तो इसी जन्म में भगवान की प्राप्ति संभव है इसमें न कोई संदेह नहीं है जप की संख्या कम हो सकती है लेकिन उसमें श्रद्धा और एकाग्रता होना ज़रूरी है उन्होंने कहा कि नाम जप कोई घाटे का सौदा नहीं है बल्कि यह वह मार्ग है जो जीवन को भीतर से बदल देता है इसे अपने जीवन की प्राथमिकता बना लो परिणाम तुम स्वयं ही देखोगी |

कृष्ण मार्ग और चिंतन पर महाराज की सीख

प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को बताया कि भगवान की कृपा का असली रूप केवल बाहरी यश या वैभव नहीं है बल्कि वह है भीतर का परिवर्तन है
उन्होंने कहा, संसार की असल समझ तब आती है जब प्रतिकूलता सामने आती है भगवान जब किसी को अपनाते हैं तो पहले संतों का संग देते हैं फिर जीवन की परिस्थितियों के माध्यम से रास्ता दिखाते हैं जितने भी महापुरुष हुए हैं उन्होंने जीवन में संघर्ष और अपने भीतर की लड़ाई देखी है |

आध्यात्मिकता की ओर झुकाव

टेस्ट क्रिकेट से अलग होने के बाद कोहली का आध्यात्मिक मार्ग की ओर झुकाव एक अलग ही दिशा की ओर इशारा कर रहा है हाल के वर्षों में वे कई बार अनुष्का के साथ धार्मिक स्थलों पर देखे गए हैं प्रेमानंद महाराज के आश्रम में इस बार की लंबी बैठक बताती है कि कोहली अब मैदान से बाहर की यात्रा को भी उतनी ही गंभीरता से ले रहे हैं |

वृंदावन यात्रा का अनुभव

विराट और अनुष्का ने आश्रम में मौजूद सेवाकार्य और व्यवस्थाओं को भी नज़दीक से देखा इस दौरान दोनों काफी शांत मुद्रा में नज़र आए बताया गया कि मुलाकात के बाद अन्य मंदिरों के दर्शने करने गए यह विराट कोहली की वृंदावन की तीसरी आध्यात्मिक यात्रा थी इससे पहले वे जनवरी 2023 और जनवरी 2025 में भी प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हैं |

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

जब भगवान को भा गया कसाई का निश्छल भाव: जानिए जगन्नाथ जी और सदन कसाई की अद्भुत कथा

जब भगवान को भा गया कसाई का निश्छल भाव: जानिए जगन्नाथ जी और सदन कसाई की अद्भुत कथा

नई दिल्ली: ईश्वर केवल पूजा-पाठ से नहीं, भाव और भक्ति से प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी अनेक कथाएं मिलती हैं जहां भगवान ने जाति, कर्म और सामाजिक स्थिति से परे जाकर अपने सच्चे भक्त को अपनाया। ऐसी ही एक विलक्षण और हृदयस्पर्शी कथा जुड़ी है भगवान जगन्नाथ और एक कसाई...

read more

0 Comments

0 Comments