जबलपुर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘जय हिंद सभा’ की श्रृंखला, राहुल या प्रियंका गांधी की मौजूदगी संभव

जबलपुर: भारतीय सेना और महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में कांग्रेस अब सीधे जनता के बीच उतरने जा रही है पार्टी जल्द ही देशभर में जय हिंद सभा के नाम से एक अभियान शुरू करेगी, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के जबलपुर से 31 मई को होगी यह सभा न सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी अहम है क्योंकि ठीक उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश दौरा प्रस्तावित है।

राहुल गांधी या प्रियंका गांधी हो सकते हैं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी में से किसी एक के शामिल होने की संभावना है, जिससे इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता मिलने की पूरी उम्मीद है स्थानीय कांग्रेस इकाई इसके लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नकुलनाथ समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

सेना के सम्मान को केंद्र में रखेगी कांग्रेस

जय हिंद सभा के माध्यम से कांग्रेस का फोकस भारतीय सेना और महिला शक्ति के सम्मान पर रहेगा पार्टी का दावा है कि हाल के दिनों में भाजपा नेताओं की कुछ टिप्पणियों ने सेना और देश की वीर नारियों का अपमान किया है कांग्रेस इसी विषय को लेकर जनता के बीच जाएगी और देशभक्ति और संवैधानिक गरिमा का संदेश देगी।

सभा स्थल की तलाश जारी, शहीद स्मारक संभावित विकल्प

हालांकि सभा स्थल की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इसे शहीद स्मारक गोलबाजार में आयोजित किए जाने पर गंभीर विचार चल रहा है आयोजन स्थल को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा की जा रही है।

कांग्रेस की जय हिंद सभा एक ऐसा मंच बनने जा रही है, जो न केवल भाजपा के बयानों का जवाब देगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य सम्मान जैसे गंभीर मुद्दों पर भी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करेगी जबलपुर से इसकी शुरुआत संकेत है कि मध्य प्रदेश आगामी चुनावों में राजनीतिक रूप से बेहद अहम भूमिका निभाने वाला है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

अगर अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये 3 उपाय

अगर अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये 3 उपाय

नई दिल्ली।ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बेहद आम हो चुकी है, लेकिन जितना ध्यान हम हाई बीपी पर देते हैं, उतना ही गंभीर लो ब्लड प्रेशर (Hypotension) भी हो सकता है। कई बार अचानक बीपी गिरने से व्यक्ति को चक्कर, थकान, धुंधलापन, या बेहोशी जैसी स्थिति का सामना करना...

read more

0 Comments

0 Comments