सन ऑफ सरदार फेम एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है लंबे समय से बीमार चल रहे मुकुल का इलाज चल रहा था। उनकी हालत को लेकर परिवार और करीबी दोस्तों ने चुप्पी बनाए रखी थी, लेकिन अब उनके अचानक चले जाने की खबर ने इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है।

विंदू दारा सिंह ने की पुष्टि

अभिनेता विंदू दारा सिंह ने मीडिया से बातचीत में मुकुल देव के निधन की पुष्टि की और बताया कि पिछले कुछ समय से वे गंभीर रूप से बीमार थे। विंदू ने भावुक होते हुए कहा, माता-पिता के जाने के बाद से मुकुल काफी अकेले हो गए थे। वह न के बराबर ही लोगों से मिलते थे और ज़्यादातर समय घर में ही रहते थे। हमें उनकी बहुत याद आएगी।

एक चमकता सितारा जो चुपचाप बुझ गया

मुकुल देव ने 1996 में दूरदर्शन के सीरियल ‘मुमकिन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक जैसे शो और सन ऑफ सरदार, जय हो, आर… राजकुमार जैसी बड़ी फिल्मों में देखा गया वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे, लेकिन अपनी पहचान उन्होंने खुद की मेहनत और हुनर से बनाई।

एक पायलट जिसने चुनी अभिनय की उड़ान

बहुत कम लोगों को पता होगा कि मुकुल देव ने कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली थी और उनकी पहली चाहत थी उड़ानों की दुनिया लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे की दुनिया में ले आई। आठवीं कक्षा में दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में माइकल जैक्सन की नकल करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनका असली मंच यही है।

सम्मान और यादें

अपने अभिनय के लिए उन्हें कई बार सराहा गया। फिल्म यमला पगला दीवाना में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अमरीश पुरी अवॉर्ड भी मिला था। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुकुल देव का जाना उन तमाम दर्शकों और फैंस के लिए एक खालीपन छोड़ गया है, जिन्होंने उन्हें स्क्रीन पर देखा, सराहा और चाहा। अभिनय की दुनिया में उन्होंने भले ही हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाई रखी हो, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

नई दिल्ली।थायरॉयड की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है, खासतौर पर महिलाओं में। हार्मोनल असंतुलन, तनाव, और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सुबह खाली पेट एक खास ड्राय फ्रूट का सेवन इस समस्या से राहत दिला सकता है पोषण विशेषज्ञ...

read more

0 Comments

0 Comments