ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन के लिए पहुंचीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, परिवार संग किया पूजन

खंडवा (मध्य प्रदेश) – उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर पूरे परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और राष्ट्र की प्रगति व जनकल्याण की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान राज्यपाल पूरी तरह श्रद्धा भाव में लीन नजर आईं।

राज्यपाल का मंदिर परिसर में हुआ भव्य स्वागत

आनंदीबेन पटेल दोपहर लगभग 1 बजे मंदिर परिसर में पहुंचीं इस अवसर पर पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति और कार्यपालन अधिकारी ने उनका औपचारिक स्वागत किया मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित और पंडित दीपक जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यपाल और उनके परिवार से अभिषेक व पूजन करवाया।

शाल और प्रसाद भेंट कर किया गया सम्मानित

पूजन के पश्चात राज्यपाल कुछ समय तक धार्मिक भाव में शांत होकर ध्यानमग्न रहीं। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से उन्हें शाल और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया गया। मंदिर में राज्यपाल की आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े और सुनियोजित इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त व्यवस्था के चलते आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

भोपाल में किया था हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल प्रवास के दौरान ‘क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी’ का उद्घाटन कर चुकी हैं उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर भोपाल हाट में दीप प्रज्वलित कर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शित शिल्पकला और हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी किया

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

जब भगवान को भा गया कसाई का निश्छल भाव: जानिए जगन्नाथ जी और सदन कसाई की अद्भुत कथा

नई दिल्ली: ईश्वर केवल पूजा-पाठ से नहीं, भाव और भक्ति से प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी अनेक कथाएं मिलती हैं जहां भगवान ने जाति, कर्म और सामाजिक स्थिति से परे जाकर अपने सच्चे भक्त को अपनाया। ऐसी ही एक विलक्षण और हृदयस्पर्शी कथा जुड़ी है भगवान जगन्नाथ और एक कसाई...

read more

0 Comments

0 Comments