करुण नायर की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में खेली दोहरे शतक की ऐतिहासिक पारी

स्पोर्ट्स डेस्क |
लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट में उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़कर इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में अपनी दावेदारी को बेहद मजबूत बना दिया है।

200 रन, 272 गेंदें,

करुण नायर ने 272 गेंदों में 26 चौकों और 1 छक्के की मदद से दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने जैसे ही एडी जैक की गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया, पूरा ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंज उठा। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का चौथा दोहरा शतक है, और इंडिया ए के लिए खेलते हुए उनका पहला डबल सेंचुरी है। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए यह ऐतिहासिक पारी खेली, जो न केवल उनकी तकनीकी परिपक्वता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह लंबे प्रारूप के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सात साल बाद वापसी, लेकिन आत्मविश्वास बरकरार

करुण नायर 2017 में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने खुद को फिर से साबित किया। इस पारी ने यह साफ कर दिया है कि उन्होंने अपनी तकनीक और मानसिक दृढ़ता पर काफी मेहनत की है। भारत के लिए अंतिम टेस्ट खेलने के सात साल बाद, यह प्रदर्शन उनके कमबैक को एक नई पहचान देता है।

टीम इंडिया में जगह का बड़ा दावेदार

भारतीय टेस्ट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संभावित संन्यास के बाद बल्लेबाज़ी क्रम में दो स्थान रिक्त हो गए हैं। करुण नायर का यह प्रदर्शन बताता है कि वह नंबर 3 या 4 पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जून से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले करुण नायर की यह पारी एक मजबूत संदेश के रूप में आई है कि वह एक बार फिर से नीली जर्सी पहनने को तैयार हैं।

करुण नायर की फर्स्ट क्लास उपलब्धियां

  • कुल दोहरे शतक: 4
  • इंडिया ए के लिए पहली डबल सेंचुरी
  • सात साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी
  • इंग्लैंड के खिलाफ 200+ रन की पारी
  • मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरे

क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें फिर से जगीं

करुण नायर की वापसी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक नई शुरुआत की कहानी है। उनके फैंस और क्रिकेट पंडितों का मानना है कि अब समय आ गया है कि उन्हें एक बार फिर से टीम इंडिया में अवसर मिले।

करुण नायर की यह पारी भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है। मिडिल ऑर्डर की मजबूती की तलाश में भारत को यदि अनुभव, संयम और तकनीक से सजी बल्लेबाज़ी चाहिए, तो करुण नायर जैसा खिलाड़ी सही विकल्प हो सकता है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

जब भगवान को भा गया कसाई का निश्छल भाव: जानिए जगन्नाथ जी और सदन कसाई की अद्भुत कथा

जब भगवान को भा गया कसाई का निश्छल भाव: जानिए जगन्नाथ जी और सदन कसाई की अद्भुत कथा

नई दिल्ली: ईश्वर केवल पूजा-पाठ से नहीं, भाव और भक्ति से प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी अनेक कथाएं मिलती हैं जहां भगवान ने जाति, कर्म और सामाजिक स्थिति से परे जाकर अपने सच्चे भक्त को अपनाया। ऐसी ही एक विलक्षण और हृदयस्पर्शी कथा जुड़ी है भगवान जगन्नाथ और एक कसाई...

read more

0 Comments

0 Comments