सोनाक्षी सिन्हा @38: कभी “गाय” कहकर उड़ाया गया मजाक, आज बनीं हिम्मत और आत्मविश्वास की मिसाल

मुंबई। बॉलीवुड की दमदार अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। एक समय था जब उन्हें उनके शरीर के कारण फिल्म इंडस्ट्री में नकारा गया, रैंप पर उनका मजाक उड़ाया गया और यहां तक कहा गया कि अब गाय भी रैंप वॉक करेगी ? लेकिन सोनाक्षी ने इन तमाम तानों और ट्रोलिंग के जवाब में मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा से अपनी जगह बनाई।

फैशन डिजाइनिंग से एक्टिंग तक

सोनाक्षी का करियर एक्ट्रेस बनने से पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में शुरू हुआ था। 2005 में उनकी मां पूनम सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म मेरा दिल लेके देखो’ में उन्होंने डिज़ाइनिंग की। इसके बाद कई वर्षों तक उन्होंने फैशन वर्ल्ड में काम किया और 2008-09 में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया। यहीं एक सेलेब्रिटी मॉडल ने उनकी बॉडी को लेकर तंज कसते हुए कहा था, अब गाय भी रैंप वॉक करेगी ? इस अपमान ने सोनाक्षी को भीतर तक झकझोर दिया।

30 किलो घटाया, दबंग से किया डेब्यू

इस घटनाक्रम के बाद सोनाक्षी ने अपनी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल दी। मेहनत और अनुशासन के साथ 30 किलो वजन घटाया और सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से 2010 में बॉलीवुड में एंट्री ली।

फिल्म इंडस्ट्री में मिला तिरस्कार

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उनके वजन की वजह से एक लीड रोल नहीं दिया गया था उन्हें कहा गया, आप इस किरदार में फिट नहीं होंगी। इस बात से आहत होकर वो घर लौटीं और मौसी से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उसी वक्त उन्होंने खुद को बदलने का प्रण लिया।

ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब

अपने वजन और लुक्स को लेकर बार-बार ट्रोल किए जाने पर सोनाक्षी ने एक वीडियो के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। वीडियो में उन्होंने कहा, “काऊ ऑन द कैटवॉक, मोटी, मोटाक्षी सिन्हा… बहुत सुन लिया, अब मैं कुछ नहीं छिपाऊंगी न अपना वजन, न अपने कर्व्स और न ही अपनी पहचान। सोनाक्षी सिन्हा कभी खामोश नहीं होगी।”

ज़हीर इकबाल से रिश्ते तक

23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेता ज़हीर इकबाल के साथ विवाह बंधन में बंधकर एक नया जीवन अध्याय शुरू किया। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन उन्होंने अपने प्यार को कैमरों से दूर, निजी ही रखा। सोनाक्षी का कहना है कि निजी रिश्तों की गोपनीयता ही उन्हें खास बनाती है उन्होंने बताया कि ज़हीर से उन्हें एक ही हफ्ते में प्यार हो गया था। मैंने तो एक हफ्ते में ही ‘आई लव यू’ बोल दिया था, उन्होंने करीना कपूर के शो में बताया।

रिश्ते की शुरुआत और विवाद

शादी के बाद सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। पटना में उनके खिलाफ पोस्टर लगे, और आरोप लगे कि उनकी शादी ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देती है। इस पर उनके पति ज़हीर ने साफ कहा, ये दो दिलों का मिलन है, धर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं। सोनाक्षी ने भी इंटरव्यू में कहा, हमने एक-दूसरे पर अपना धर्म थोपने की कभी कोशिश नहीं की हम बस एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

ज़हीर से पहले इन सितारों से जुड़ा नाम

सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, बंटी सचदेवा और आदित्य श्रॉफ के साथ भी जोड़ा गया है हालांकि, अधिकतर रिश्तों को उन्होंने अफवाहें ही बताया। रणवीर को लेकर कहा था “वो मेरे टाइप के नहीं हैं।”

करियर की अगली पारी

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसमें सोनाक्षी एक गंभीर और रहस्यमयी किरदार में दिखाई देंगी।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

नई दिल्ली।थायरॉयड की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है, खासतौर पर महिलाओं में। हार्मोनल असंतुलन, तनाव, और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सुबह खाली पेट एक खास ड्राय फ्रूट का सेवन इस समस्या से राहत दिला सकता है पोषण विशेषज्ञ...

read more

0 Comments

0 Comments