भोपाल दौरे के पहले दिन राहुल गांधी की पुष्पांजलि पर विवाद, सीएम मोहन यादव बोले – ये हमारे संस्कार नहीं

भोपाल | 3 जून 2025
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने पहुंचे राहुल गांधी अब एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं भोपाल पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह पुष्पांजलि अर्पित की, वह अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।

पुष्पांजलि देने के तरीके पर उठा सवाल

एक वीडियो सामने आया है जिसमें राहुल गांधी जूते पहने हुए इंदिरा गांधी की तस्वीर के पास जाकर फूल फेंकते नजर आते हैं। उन्होंने ना तो जूते उतारे और ना ही करीब जाकर तस्वीर के सामने फूल चढ़ाए बल्कि कुछ दूरी से ही गुलाब की पंखुड़ियों को हाथ में लेकर तस्वीर की ओर फेंक दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों में इस पर नाराजगी देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, वे मध्यप्रदेश आए हैं उनका स्वागत है। लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी, वह मुझे उचित नहीं लगा। यह हमारी संस्कृति और संस्कारों से मेल नहीं खाता। भावनाओं और संवेदनाओं का ध्यान रखना आवश्यक होता है।

वीडी शर्मा का तीखा तंज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस घटना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा जिन्हें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा तक नहीं है, कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनते देखने का सपना देख रही है। जूते पहनकर फूल फेंकना भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है ये उनके संस्कार को दर्शाता है।

संगठन सृजन अभियान की शुरुआत के बीच छाया विवाद

राहुल गांधी भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का आगाज़ कर रहे हैं इस दौरान वे चार प्रमुख बैठकें लेंगे और पार्टी के पुनर्गठन को लेकर दिशा-निर्देश तय करेंगे। लेकिन इस दौरे की शुरुआत ही श्रद्धांजलि विवाद से हो गई, जिससे कांग्रेस की रणनीतिक पहल पर एक अलग सियासी बहस छिड़ गई है।

जहां एक ओर कांग्रेस मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूती देने की कोशिश कर रही है, वहीं राहुल गांधी की एक साधारण सी क्रिया सियासी तूल पकड़ चुकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पूरे मुद्दे पर आगे क्या रुख अपनाती है, और क्या यह विवाद कांग्रेस के अभियान पर कोई असर डालेगा।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

क्या अमेरिका छोड़ सकते हैं एलन मस्क? ट्रंप से खटास के बीच रूस ने दी शरण की पेशकश

क्या अमेरिका छोड़ सकते हैं एलन मस्क? ट्रंप से खटास के बीच रूस ने दी शरण की पेशकश

वॉशिंगटन/मॉस्को: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क के बीच हालिया बयानबाज़ी अब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच रूस से एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है। रूसी सांसद दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि यदि एलन मस्क...

read more

0 Comments

0 Comments