18 साल, हजारों सपने और एक ट्रॉफी, RCB बनी IPL 2025 की विजेता

अहमदाबाद: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीत ही लिया। मंगलवार रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पंजाब की टीम 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 184 रन पर ढेर हो गई।

RCB की इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्टेडियम में एक भावुक नज़ारा देखने को मिला, जब विराट कोहली की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सालों की मेहनत, आलोचनाएं और असफलताओं के बाद इस एक जीत ने पूरी टीम के संघर्ष को यादगार बना दिया।

मैच का रोमांच: पल-पल में बदला गेम

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। विराट कोहली ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट धीमा रहा, लेकिन उन्होंने पारी को शुरुआती गिरावट से संभाला। वहीं अंत में जितेश शर्मा ने तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए 10 गेंदों में 24 रन ठोककर स्कोर को मजबूत मुकाम तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन फाइनल जैसे दबाव में बल्लेबाज टिक नहीं पाए। खासकर प्रभसिमरन और नेहल वाधेरा की धीमी पारियों ने रफ्तार थाम दी। श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी का जल्दी आउट होना पंजाब के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

मैच के हीरो: गेंदबाजों ने पलटा पासा

  • क्रुणाल पंड्या: 4 ओवर में महज 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए, उन्होंने प्रभसिमरन और इंग्लिस को आउट कर पंजाब की रीढ़ तोड़ दी।
  • भुवनेश्वर कुमार: 17वें ओवर में नेहल वाधेरा और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर पंजाब की जीत की उम्मीदों को तोड़ डाला।

हार की वजह: पंजाब कहां चूकी

  1. ओस का साथ नहीं मिला: पिछला मैच पंजाब ने ओस के चलते आसान रन चेज करके जीता था। लेकिन इस बार मैदान सूखा था और स्पिनर्स का जादू चला।
  2. फाइनल का दबाव: प्रभसिमरन और वाधेरा की संयमहीन बल्लेबाजी ने रन रेट गिराया 40 गेंदों पर सिर्फ 41 रन बनने से टीम की रन गति रुक गई।

टर्निंग पॉइंट: कप्तान की चूक ने किया नुकसान

10वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर का आउट होना गेम का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। पिछली पारी में 87 रन बनाने वाले अय्यर फाइनल में केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए इसके बाद इंग्लिस ने जरूर कोशिश की, लेकिन 39 रन बनाकर वो भी क्रुणाल के जाल में फंस गए इसके बाद पंजाब की टीम फिर मैच में वापसी नहीं कर सकी।

RCB अब IPL की 8वीं चैंपियन टीम

RCB अब उन टीमों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है जो IPL का खिताब जीत चुकी हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 5-5 बार, कोलकाता 3 बार, जबकि राजस्थान, डेक्कन, सनराइजर्स और गुजरात एक-एक बार चैंपियन बनी थीं।

इस जीत ने RCB के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है और फैंस के सालों के इंतजार को खत्म कर दिया है यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक जज़्बात है जो मैदान पर बहते विराट के आंसुओं में साफ दिखे।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

क्या अमेरिका छोड़ सकते हैं एलन मस्क? ट्रंप से खटास के बीच रूस ने दी शरण की पेशकश

क्या अमेरिका छोड़ सकते हैं एलन मस्क? ट्रंप से खटास के बीच रूस ने दी शरण की पेशकश

वॉशिंगटन/मॉस्को: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क के बीच हालिया बयानबाज़ी अब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच रूस से एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है। रूसी सांसद दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि यदि एलन मस्क...

read more

0 Comments

0 Comments