सुबह खाली पेट हरी इलायची खाने से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे, जानिए एक्सपर्ट की राय

नई दिल्ली: आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में जिस मसाले का खास ज़िक्र होता है, वह है – हरी इलायची, इसकी भीनी खुशबू और स्वाद न सिर्फ व्यंजनों को खास बनाती है, बल्कि इसका नियमित सेवन सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। अक्सर इसका इस्तेमाल मिठाइयों, चाय, पुलाव या माउथ फ्रेशनर में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह आपके स्वास्थ्य को कई स्तरों पर फायदा पहुंचा सकता है ?

हरी इलायची की तासीर और पोषण तत्व

आयुर्वेद के अनुसार, हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है और यह गर्मी के मौसम में शरीर को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व जैसे

  • विटामिन ई और बी3
  • एंटीऑक्सीडेंट्स
  • एंटी-बैक्टीरियल गुण
  • फाइबर और आयरन

ये सभी शरीर को भीतर से डिटॉक्स करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

सुबह खाली पेट खाने के फायदे क्या हैं ?

1. पाचन को दुरुस्त करता है

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा के मुताबिक, सुबह खाली पेट इलायची चबाने से लार ग्रंथियां सक्रिय होती हैं, जो पाचन एंजाइम्स के निर्माण में मदद करती हैं। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम कर सकती है।

2. मुंह की दुर्गंध और दांतों के लिए फायदेमंद

इलायची का सेवन मुंह को फ्रेश रखने में मदद करता है। यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। इससे दांत और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं।

3. मानसिक तनाव को कम करने में सहायक

हरी इलायची में मौजूद सुगंध और औषधीय गुण तनाव, चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान को कम करने में भी मदद करते हैं। सुबह के समय इसे चबाने से मूड बेहतर होता है और मानसिक ऊर्जा बढ़ती है।

4. शरीर को ठंडक प्रदान करती है

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इलायची का सेवन शरीर को ठंडा रखने और अधिक गर्मी से बचाने में सहायक होता है।

कैसे करें सेवन और कितनी मात्रा में?

  • सुबह बिना कुछ खाए सबसे पहले 3-4 हरी इलायची धीरे-धीरे चबाएं
  • इसे कच्चा ही खाएं, चाय या दूध में डालकर न लें।
  • पानी तुरंत न पिएं, 10-15 मिनट का अंतर रखें।
  • किसी भी पुरानी या गंभीर बीमारी में सेवन से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

किन्हें नहीं करना चाहिए ज्यादा सेवन ?

  • जो लोग ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज की दवा ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं भी इसकी मात्रा को लेकर सतर्क रहें।
  • किसी भी चीज़ का अधिक सेवन लाभ की जगह हानि भी पहुंचा सकता है।

हरी इलायची भले ही रसोई का आम मसाला हो, लेकिन इसके भीतर छिपा है सेहत का खजाना। विशेष रूप से जब इसे सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह शरीर को डिटॉक्स करने, मुंह की सफाई और मानसिक स्फूर्ति देने तक का काम कर सकती है। लेकिन हर चीज़ की तरह इसे भी संतुलन में ही लेना चाहिए।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

नई दिल्ली।थायरॉयड की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है, खासतौर पर महिलाओं में। हार्मोनल असंतुलन, तनाव, और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सुबह खाली पेट एक खास ड्राय फ्रूट का सेवन इस समस्या से राहत दिला सकता है पोषण विशेषज्ञ...

read more

0 Comments

0 Comments