बेंगलुरु में RCB की विक्ट्री सेरेमनी में भगदड़: कोहली बोले- ‘पूरी तरह से टूट चुका हूं’, सचिन-युवराज समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

बेंगलुरु।
RCB की IPL 2025 जीत पर बेंगलुरु में आयोजित विजयी जुलूस का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। इस हादसे ने क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों दोनों को झकझोर कर रख दिया है।

विराट कोहली का भावुक संदेश

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं… पूरी तरह से टूट चुका हूं।”
उन्होंने साथ में एक टूटे दिल का इमोजी भी जोड़ा, जो उनकी गहरी भावनात्मक स्थिति को दर्शाता है।

RCB का आधिकारिक बयान:

हमें गहरा दुख है कि बेंगलुरु में टीम की आगवानी के दौरान पब्लिक गैदरिंग में जो घटनाएं सामने आई हैं, वे पीड़ादायक हैं। हम सभी के सुरक्षित रहने और भलाई की कामना करते हैं। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है।

क्रिकेट दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं:

1. सचिन तेंदुलकर

“बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो हुआ वह बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की कामना करता हूं।”

2. इरफान पठान

“क्रिकेट और फैंस हमारे जीवन का दिल हैं। आज बेंगलुरु में जो त्रासदी हुई, वह दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं।”

3. आर पी सिंह

“बेंगलुरु की दुर्घटना से गहरा दुख हुआ है। मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने जान गंवाई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मजबूत बने रहें।”

4. युवराज सिंह

“जो पल जश्न का होना चाहिए था, वह एक भयानक त्रासदी में बदल गया। मेरा दिल बेंगलुरु हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति के लिए दुखी है। ईश्वर सभी परिवारों को शक्ति दे और दिवंगत आत्माओं को शांति।”

हादसे की पृष्ठभूमि:

RCB ने मंगलवार को फाइनल में PBKS को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। इसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री सेरेमनी आयोजित की गई थी। जब टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची, वहां हजारों फैंस पहले से मौजूद थे। टीम का कर्नाटक विधानसभा में भी सम्मान हुआ। चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया था, जहां भीड़ का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ गया। प्रशासन को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, और भीड़ में दबकर कई लोग घायल हो गए। एक मासूम बच्चा भी इस भगदड़ में बेहोश हो गया था।

क्या बोले अधिकारी ?

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक भीड़ उम्मीद से कई गुना ज्यादा थी। RCB के आगमन को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, और इस कारण भी हालात बिगड़ते चले गए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

RCB की ऐतिहासिक जीत पर बेंगलुरु में जो खुशी का माहौल बनना था, वह पल भर में अफसोस और आंसुओं में बदल गया। यह हादसा केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि फैंस और आयोजन सुरक्षा के प्रति एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है क्रिकेट जगत से मिली भावनात्मक प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि फैंस सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि इस खेल की आत्मा हैं।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

नई दिल्ली।थायरॉयड की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है, खासतौर पर महिलाओं में। हार्मोनल असंतुलन, तनाव, और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सुबह खाली पेट एक खास ड्राय फ्रूट का सेवन इस समस्या से राहत दिला सकता है पोषण विशेषज्ञ...

read more

0 Comments

0 Comments