जेलेंस्की को झटका और पुतिन को गिफ्ट, क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देने की तैयारी में ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। यूक्रेन के साथ शांति समझौते के तहत अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार है। युद्ध विराम के प्रस्तावित रूपरेखा से परिचित एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की। रूस ने साल 2014 में क्रीमिया पर अपना कब्जा किया था।

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। यूक्रेन के साथ शांति समझौते के तहत अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार है। युद्ध विराम के प्रस्तावित रूपरेखा से परिचित एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की।

2014 में रूस ने किया था कब्जा

रूस ने साल 2014 में क्रीमिया पर अपना कब्जा किया था। उससे पहले यह हिस्सा यूक्रेन के पास था। जेलेंस्की कई मौकों पर क्रीमिया को रूस को सौंपने से इनकार कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप हर हाल में यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता चाहते हैं।

शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। रूपरेखा को गुरुवार को पेरिस में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ साझा भी किया गया।

रुबियो ने की लावरोव से बातचीत

सीएनएन ने अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि इस प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर बात भी हुई। प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर अभी चर्चा जारी है। अमेरिका अगले हफ्ते लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ इस पर बात करेगा।अमेरिका ने गुरुवार को पेरिस में अपने सहयोगी देशों के सामने शांति प्रस्ताव की रुपरेखा पेश की। इसमें युद्ध को समाप्त करने और स्थायी युद्धविराम की स्थिति में मास्को पर प्रतिबंधों में ढील देने की शर्त शामिल है।

पुतिन को ट्रंप का गिफ्ट!

अगर अमेरिका क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देता है तो यह व्लादिमीर पुतिन के लिए एक गिफ्ट होगा। रूस लंबे समय से चाहता था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता दे। उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि दोनों ही पक्ष युद्ध विराम पर आगे बढ़ने पर सहमत होंगे। अगर किसी पक्ष ने समर्पण की कमी दिखाई तो अमेरिका खुद को इससे अलग कर लेगा।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

थायरॉयड के लिए फायदेमंद है ये सस्ता ड्राय फ्रूट, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया असरदार घरेलू उपाय

नई दिल्ली।थायरॉयड की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है, खासतौर पर महिलाओं में। हार्मोनल असंतुलन, तनाव, और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सुबह खाली पेट एक खास ड्राय फ्रूट का सेवन इस समस्या से राहत दिला सकता है पोषण विशेषज्ञ...

read more

0 Comments

0 Comments