Palak Tiwari: ‘2000 लड़कों में से एक क्यूट बंदा ढूंढकर उसे डेट किया था’, पलक तिवारी ने सुनाया मजेदार किस्सा

Palak Tiwari Love Story: पलक तिवारी ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने एक लड़के के लिए 2000 लोगों की प्रोफाइल खंगाली।

बॉलीवुड की अभिनेत्री पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसको लेकर वह चर्चा में हैं। फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय भी हैं। पलक तिवारी इब्राहिम अली खान के साथ रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं, हालांकि दोनों ने साफ किया है कि वह सिर्फ दोस्त हैं। पलक तिवारी ने जूम से बातचीत में एक कहानी बताई है। उन्होंने एक लड़के के बारे में बताया जो उन्हें इंटरनेट पर मिला था। वह समझ रही थीं कि वह लड़का बहुत सुंदर है। पलक ने उसका पीछा किया।

पलक तिवारी को मिला था सबसे क्यूट बंदा
पलक ने एक लड़के के बारे में बताया जो उन्हें इंस्टाग्राम पर मिला था। पलक ने कहा ‘मुझे लगता है सबसे अजीब चीज जो मैंने की वह यह थी कि मुझे सोशल मीडिया पर एक लड़का मिला। मुझे लगा कि वह सबसे खूबसूरत है। जब मैंने उस लड़के को देखा तो वह मुझे बहुत क्यूट लगा। फिर मैंने सोचा इसके बारे में पता करते हैं। मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानती थी। यहां तक कि उसका नाम भी नहीं। मैंने उसे बस एक बार देखा और सोचा कि मुझे उसे ढूंढना है।’

2000 लोगों में से उसे ढूंढा
पलक ने कहा ‘एक लड़के ने उस क्यूट लड़के की फोटो पोस्ट की लेकिन उसे टैग नहीं किया। वह लड़का 2000 लोगों को फॉलो कर रहा था। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मैंने 2000 लोगों की प्रोफाइल चेक की, ताकि उस क्यूट लड़के को ढूंढ सकूं। मैंने उसकी फोटो अपने दोस्त को भेजी। मैं किसी के लिए ऐसा नहीं करती। लेकिन मैंने उस लड़के के लिए किया। हालांकि वह लड़का मिल गया।’ इसके बाद पलक ने उस बंदे को डेट किया। पलक ने उस लड़के का नाम नहीं बताया।

पलक तिवारी का काम
आपको बता दें कि पलक तिवारी ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
अब पलक हॉरर फिल्म द भूतनी में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

लाइफस्टाइल डेस्क – आजकल कम उम्र में चश्मा लगना आम होता जा रहा है। बच्चे, युवा और यहां तक कि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स भी आंखों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं – बढ़ता स्क्रीन टाइम, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी और पर्याप्त नींद न मिलना। ऐसे में...

read more

0 Comments

0 Comments