रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की CM

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे राज्य की 9वीं मुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं।

रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली रेखा के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

Written by Jitendra Sen

More From This Category

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

लाइफस्टाइल डेस्क – आजकल कम उम्र में चश्मा लगना आम होता जा रहा है। बच्चे, युवा और यहां तक कि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स भी आंखों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं – बढ़ता स्क्रीन टाइम, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी और पर्याप्त नींद न मिलना। ऐसे में...

read more

0 Comments

0 Comments