आंतों की गंदगी करना चाहते हैं साफ ? दही के साथ खाइए ये 4 चीजें, असर देख रह जाएंगे हैरान

भागदौड़ भरी ज़िंदगी अनियमित खानपान और जंक फूड की भरमार ने सबसे पहले असर डाला है हमारी पाचन क्रिया पर आज लाखों लोग कब्ज, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से परेशान हैं इसकी सबसे बड़ी वजह है आंतों में जमा गंदगी और कमजोर डाइजेशन अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको किसी महंगे इलाज की ज़रूरत नहीं कुछ बेहद आसान घरेलू उपायों से आप अपनी आंतों को साफ और पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ एक कटोरी दही और कुछ प्राकृतिक चीज़ें।

दही को भारतीय रसोई में यूं ही नहीं पूजा जाता इसमें पाए जाते हैं प्रोबायोटिक्स, यानी वो अच्छे बैक्टीरिया जो आंतों में संतुलन बनाए रखते हैं और पाचन को बेहतर करते हैं लेकिन अगर आप दही को कुछ और सामग्रियों के साथ मिलाकर खाएं, तो इसका फायदा कई गुना बढ़ सकता है।

दही के साथ मिलाकर खाएं ये 4 चीजें फायदे होंगे जबरदस्त

जीरा पाउडर: आंतों की सफाई में सहायक

जीरा सिर्फ तड़के के लिए नहीं डाइजेशन के लिए रामबाण है इसमें मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण आंतों को साफ करने और गैस से राहत दिलाने में मदद करते है
1 चम्मच जीरा पाउडर दही में मिलाकर रोज़ खाली पेट खाएं।

पुदीना: ठंडक और ताजगी का अहसास

पुदीना आंतों को ठंडक पहुंचाता है और पाचन क्रिया को सक्रिय करता है इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही पेट को आराम देते हैं
ताज़ी पुदीना पत्तियों को पीसकर दही में मिलाएं और दिन में एक बार सेवन करें।

काला नमक: पाचन एंज़ाइम को करे एक्टिव

काला नमक न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन एंज़ाइम्स को एक्टिव करके कब्ज और भारीपन जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है
एक चुटकी काला नमक दही में मिलाकर दोपहर के खाने से पहले लें।

हींग: गैस और अपच का प्राकृतिक समाधान

हींग का इस्तेमाल पुराने ज़माने से पेट की बीमारियों के लिए होता आया है यह गैस, मरोड़ और बदहजमी में तुरंत राहत देता है
एक चुटकी हींग दही में मिलाएं और रात के खाने से पहले खाएं।

कुछ ज़रूरी आदतें जो पाचन को और बेहतर बनाएंगी

  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं – ताकि शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल सकें।
  • फाइबर युक्त भोजन लें – जैसे ताजे फल, हरी सब्ज़ियां और साबुत अनाज।
  • नियमित वॉक या योग करें – ताकि आंतों की गति बनी रहे और पेट साफ होता रहे।
  • फास्ट फूड और प्रोसेस्ड चीज़ों से दूरी बनाएं – ये आपके पाचन की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

स्वस्थ आंतें, स्वस्थ जीवन की नींव हैं अगर आप रोज़ाना बस एक कटोरी दही में ये 4 चीजें मिलाकर खाना शुरू कर दें, तो आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी, गैस-कब्ज की शिकायत दूर होगी और शरीर अंदर से हल्का महसूस करेगा ये उपाय आसान हैं, सस्ते हैं और पूरी तरह से प्राकृतिक हैं।

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या के लिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना ज़रूरी है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

SRK बने सबसे महंगे एक्टर? मैत्री मूवी मेकर्स के साथ करियर की सबसे बड़ी फिल्म की तैयारी

SRK बने सबसे महंगे एक्टर? मैत्री मूवी मेकर्स के साथ करियर की सबसे बड़ी फिल्म की तैयारी

मुंबई: साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी हिट फिल्मों के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में हैं। जहां वो इस वक्त सिद्धार्थ आनंद के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ पर फोकस कर रहे हैं, वहीं इंडस्ट्री में चर्चा है कि इसके तुरंत बाद वह मैत्री...

read more

0 Comments

0 Comments