गोवा ट्रिप और जमीन का लालच देकर 70 लाख की ठगी, आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां गोवा यात्रा, सोने का सिक्का और जमीन का प्रलोभन देकर दर्जनों लोगों से करीब 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है।

डील के नाम पर किया फर्जीवाड़ा

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली सुषमा सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में एक ट्रैवल कंपनी डिजायर ताज वेकेशन नाम से भिलाई के सूर्या ट्रेजर आईलैंड मॉल में खोली गई थी कंपनी के डायरेक्टर पिंटू उर्फ रमेश सोनकर ने 10 साल की मेंबरशिप स्कीम के तहत लोगों को 1000 वर्गफुट जमीन एक सोने का सिक्का और फ्लाइट से गोवा ट्रिप (जिसमें रहने-खाने की सुविधा शामिल थी) देने का लालच दिया सुषमा सिंह समेत कई लोगों को इस स्कीम में बड़ा फायदा दिखाया गया, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने किस्तों में पैसे जमा कराए लेकिन समय पर न तो ट्रिप कराई गई और न ही कोई वादा पूरा हुआ।

कई पीड़ित, 70 लाख की कुल ठगी

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सुषमा सिंह के अलावा उषा देवी, संजना देवांगन, पंकज दिल्लीवार, एकता बंजारे, के. प्रियंका, ची. नागेश्वर, शंशाक सार्वा, एस. कल्याणी और गंगा बाई सहित अन्य कई लोगों को भी इसी तरह ठगा सभी से मिलाकर करीब 70 लाख रुपए की रकम वसूली गई।

आरोपी ससुराल में छिपा मिला, दो और साथी शामिल

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पिंटू सोनकर, जो कि नागपुर निवासी है वर्तमान में अपने ससुराल दुर्ग में छिपा हुआ है सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में उसने कबूला कि उसने अपने दो साथियों मयूर मेश्राम और प्रशांत खोपड़े के साथ मिलकर यह स्कीम चलाई थी तीनों ने मिलकर ऑफिस खोलने प्रचार करने और लोगों से फर्जी वादों के जरिए बड़ी रकम वसूलने की योजना बनाई थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी स्कीम में पैसा निवेश करने से पहले उसके प्रामाणिक दस्तावेज कंपनी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जांच जरूर करें।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

क्या अमेरिका छोड़ सकते हैं एलन मस्क? ट्रंप से खटास के बीच रूस ने दी शरण की पेशकश

क्या अमेरिका छोड़ सकते हैं एलन मस्क? ट्रंप से खटास के बीच रूस ने दी शरण की पेशकश

वॉशिंगटन/मॉस्को: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क के बीच हालिया बयानबाज़ी अब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच रूस से एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है। रूसी सांसद दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि यदि एलन मस्क...

read more

0 Comments

0 Comments