Dongargarh Ropeway Accident: डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप वे की ट्राली गिरी, भाजपा नेता हुए घायल

Maa Bamleshwari Temple: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर रोपवे पर बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें भाजपा नेता घायल हो गए हैं। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
( Ropeway Accident)। डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

naidunia_image

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से किया बंद

फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, हर आसन के लिए सिर्फ 2 मिनट काफी

लाइफस्टाइल डेस्क – आजकल कम उम्र में चश्मा लगना आम होता जा रहा है। बच्चे, युवा और यहां तक कि स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स भी आंखों की कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजहें हैं – बढ़ता स्क्रीन टाइम, खराब जीवनशैली, पोषण की कमी और पर्याप्त नींद न मिलना। ऐसे में...

read more

0 Comments

0 Comments