अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट और विराट कोहली की निकाली हवा, पहली बॉल पर चौका खाने के बाद मचाया कोहराम

by | Apr 19, 2025 | Uncategorized

आरसीबी के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया। पारी का पहला ओवर करने आए अर्शदीप सिंह के खिलाफ फिल साल्ट ने चौके से शुरुआत की थी, लेकिन इसी ओवर में वह आउट भी हुए।

बेंगलुरु: बारिश से प्रभावित मुकाबले में आसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कोहराम मचा दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी का पहला ओवर करने आए अर्शदीप के खिलाफ आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट ने पहली गेंद पर चौके के साथ शुरुआत की थी। फिल साल्ट ने पहली गेंद से अपना तेवर दिखाया, लेकिन इसी ओवर में अर्शदीप ने फिल साल्ट का काम तमाम कर दिया।

पहली गेंद पर चौका खाने के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी दूसरी और तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं दिया। फिर क्या था फिल साल्ट शॉट खेलने के लिए छटपटा गए। ओवर की चौथी गेंद पर साल्ट ने एक तेज तर्रार शॉट खेला, लेकिन वह बैट के टॉप पर एज पर लग कर हवा में उछल गई। इसके बाद पंजाब के विकेटकीपर जोस इंग्लिस ने बेहतरीन कैच लपक कर आरसीबी को पहला झटका दिया।

दूसरे ओवर में किया विराट का शिकार
फिल साल्ट की हवा निकालने के बाद अब बारी थी विराट कोहली की। पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद आरसीबी पर एक दबाव आ गया था। ऐसे में उसे खत्म करने की जिम्मेदारी विराट कोहली ने उठाई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली को अपने जाल में फंसा लिया।

फिल साल्ट के बाद अर्शदीप सिंह के खिलाफ विराट कोहली को भी रन बनाने में मुश्किल हो रही थी। पहली गेंद खाली जाने के बाद विराट ने सिंगल लेकर कप्तान रजत पाटीदार को स्ट्राइक दिया। इसके बाद पाटीदार ने फिर से सिंगल लिया और विराट के साथ अपना छोर बदल। चार गेंद नें एक भी बाउंड्री मिलने के कारण विराट ने 5वीं गेंद रिस्क लिया और उन्होंने हवाई फायर शुरू की, लेकिन दुर्भाग्य से मार्को येनसन ने एक बेहतरीन कैच लपक कर विराट कोहली को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

Written by Sharad Shrivastava

More From This Category

Eid al-Adha 2025: बकरीद पर क्यों दी जाती है कुर्बानी? जानिए हज़रत इब्राहीम और इस्माईल की आस्था से जुड़ी प्रेरक कहानी

धर्म डेस्क |देशभर में आज मुस्लिम समाज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की पाक और मुबारक घड़ी मना रहा है, जो त्याग, ईमान और समर्पण की गहराई को दर्शाने वाला पर्व है। यह दिन त्याग, भक्ति और समर्पण की गहराई को दर्शाता है। हर साल इस दिन दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों मुसलमान पशु...

read more

0 Comments

0 Comments